ब्लॉक परिसर में होगा 5000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: अब शिवगढ़ ब्लॉक परिसर में आने वाले फरियादियों एवं ग्रामीणों को पेयजल जल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। क्योंकि जल्द ही ब्लॉक परिसर में 5000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण होने जा रहा है। बीते शुक्रवार को जिसकी नीव शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश प्रताप, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह उर्फ शशी बाबू, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, एडीओ पंचायत जितेंद्र प्रताप सिंह ने रख दी है। 
      आपको बता दें कि, शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक निधि से 5000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण होने जा रहा है। जिससे फरियादियों एवं ब्लाक परिसर में विभिन्न कामों से आने वाले कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। वैसे तो ब्लॉक परिसर में दो हैंडपम्प पहले से लगे थे, जिनमें दूषित जल निकलने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
      वहीं पिछले साल लगाए गए आरओ से पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती थी। जिसके चलते लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता था। जबकि ब्लॉक परिसर में अक्सर ग्राम रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों की बैठक के साथ ही किसान गोष्ठिया एवं किसान मेले हुआ करते थे ऐसे में हमेशा पेयजल की समस्या बनी रहती थी। 
     इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रतीपाल रावत, उमेश सिंह, भवानीगढ़ प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश शुक्ला सहित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ