जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए, शिक्षक संघ ने दिए 125000 रुपए।। Raebareli news ।।

शिक्षकों द्वारा दान किए गए रुपयों से जरूरतमंदों को किया जाएगा मास्क, सैनिटाइजर एवं हैंडवास, साबुन का वितरण
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बछरावां नगर पंचायत के लोगों को बचाने के लिए आगे आए शिवगढ़ शिक्षक संघ ने बछरावां नगर पंचायत के खाते में 125000 रुपए जमा करा कर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की है।
     आपको बता दें कि, महराजगंज उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह व शिवगढ़ खण्ड शिक्षाधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया की अपील से प्रेरित होकर शिवगढ़ शिक्षक संघ की ओर से खण्ड शिक्षाधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया सहित कुल 133 शिक्षकों ने मास्क एवं सैनिटाइजर, हैंडवास,साबुन वितरण आदि सामग्री के लिए बछरावां नगर पंचायत के खाते में कुल 125000 रुपए जमा करा कर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की है।
      शिवगढ़ शिक्षक संघ शिक्षकों ने कहा कि, कोरोना महामारी को लेकर देश में किए गए लॉकडाउन प्रभावितों एवं जरूरतमंदों की हर संभव मदद करना हम सबका नैतिक दायित्व है।
      इस मौके पर बछरावां नगर पंचायत राम जी, बछरावां थानाध्यक्ष पंकज तिवारी, शिक्षक मुकेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार वर्मा, आशुतोष यादव सहित शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ