ग्राम प्रधानों ने यूपी कोविड केयर फण्ड के नाम बीडीओ को दी 1,43,500 की डीडी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सहयोग करने के लिए आगे आए शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह की अगुवाई में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बेड़ारु से यूपी कोविड केयर फण्ड के नाम से 143500 रुपए की डीडी बनवाकर शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह को प्रदान की है।
     आपको बता दें कि, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद ने कहा कि, कोरोना वैश्विक महामारी भारत में तेजी से पैर पसार रही हैं। देशवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन की अवधि में कोई भूखा ना सोए, जिसके लिए शासन की ओर से पंजीकृत श्रमिकों एवं मनरेगा कार्ड धारकों, जनधन महिला खाता धारकों के खाते में रुपये, किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि, विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन धारकों के खाते में पेंशन भेजी जा रही है।
       वहीं अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो नि:शुल्क चावल, उज्जवला गैस योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेण्डर मुहैया कराया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौर में केंद्र एवं राज्य सरकार सभी के भोजन और स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमन्द है। कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग सभी के सहयोग से ही जीती जा सकती है।
     शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने अपना एक माह का मानदेय डीडी के माध्यम से यूपी कोविड केयर में जमा करने के लिए दिया है। 
      इस मौके पर सत्येंद्र सिंह भदौरिया, उमेश सिंह, जानकीशरण जायसवाल, अखिलेश शुक्ला सहित लोग मौजूद रहे।
ओसाह प्रधान ने दिया दो माह का मानदेय
विदित हो कि, शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम प्रधानों में सबसे पहले ओसाह प्रधान सुनीता त्रिवेदी ने बीते 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश कोविड केयर फण्ड में अपना 2 माह का मानदेय 7000 रुपए मनी ट्रांसफर के द्वारा सहायता राशि के रूप में जमा किया था। वहीं प्रधान सुनीता त्रिवेदी के पति राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज व उनके पुत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज त्रिवेदी ने लॉकडाउन की अवधि में क्षेत्र के गरीब, असहाय, जरूरतमंदों को बगैर फोटो सेशन के राशन मुहैया कराने की सोशल मीडिया पर घोषणा की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ