प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ अंबेडकर गंगा पुल से 3 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी संग छलांग लगा दी। प्रेमियों को गंगा नदी में कूदता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर गंगा नदी में डूब रहे दोनों प्रेमियों को तीर्थ पुरोहित के माध्यम से बचाया गया।
आपको बता दें कि, मामला डलमऊ कोतवाली कस्बे के श्मशान घाट पर स्थित अंबेडकर पुल से रविवार को शाम करीब 4:00 बजे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे चकवारी मजरे जमरावाँ निवासिनी माया देवी 35 वर्ष पत्नी राजकुमार अपने प्रेमी राममिलन निवासी फिरोजपुर थाना हुसैनगंज के साथ पुल से छलांग लगा दिया।
गंगा नदी में प्रेमियों को कूदता हुआ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर स्थानीय तीर्थ पुरोहित सोनू पंडा और विकास पंडा ने जान जोखिम में डालकर दोनों को बचा लिया है। वहीं इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों से पूछताछ करने लगी। माया देवी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व उक्त गांव निवासी राजकुमार से हुई थी। राजकुमार हरियाणा के एक भट्टे पर काम करता है। 2 माह पहले ही भट्टे पर गया था। इतना ही नहीं माया के तीन बेटे हैं। जिनमें से अजीत 10 वर्ष, सुजीत 8 वर्ष और अंजलि 7 वर्ष है।
जबकि यह बताया गया है कि, राममिलन की अभी तक शादी भी नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो अवश्य विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ