बिजली के तार की चपेट में आने से चार युवक झुलसे।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: विद्युत संचालित तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्राली में सवार चार लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भर्ती कराया गया। 
      आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे कोदऊ मजरे पखरौली निवासी कृपाल 40 वर्ष पुत्र सुंदर लाल, संदीप कुमार 15 पुत्र कृपाल, सुमित कुमार 8 पुत्र लाला व राजकुमार पुत्र गंगा प्रसाद के खेत में रविवार को देर शाम तक थ्रेसर से गेहूं की कतराई करा रहे थे। गेहूं कतराई कराने के बाद किसानों ने गेहूं को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर घर ले जाने लगे, तभी खेत से कुछ दूरी पर लगे विद्युत खंभे में लगा स्र्टे तार ट्रैक्टर ट्राली में फस गया। इसी बीच चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को आगे बढ़ा दिया। जिससे विद्युत पोल टूटकर ट्रैक्टर ट्राली में लदे किसानों के ऊपर गिर गया।
       देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर ट्राली में विद्युत संचालित तार की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से आनन फानन डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ