रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के पुरासी स्थित गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा कोरोना महामारी के कारण हुए लाक डाउन में, निरंतर गरीब और असहाय परिवारों तक 15 दिनों के लिए, राशन किट वितरित की जा रही है। जिसमें आटा, दाल, चावल, चीनी, चाय की पत्ती तथा सब्जी आदि का सामान पैक्ड है।
आपको बता दें कि, गुरुकुल महाविद्यालय के प्रबंधक तंत्र द्वारा प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित गरीब, जरूरतमंद परिवारों तक राशन उपलब्ध कराते हुए लगभग अब तक 500 परिवारो तक राशन उपलब्ध कराया जा चुका है।
महाविद्यालय द्वारा निरंतर चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के आज की कड़ी में महराजगंज तहसील परिसर में एसडीएम विनय कुमार सिंह की स्वीकृति से उनके समक्ष महराजगंज टाउन एवं आस-पास के गांवो में लगभग 150 परिवारों के आए हुए लोगों को राशन किट वितरित किया गया।
जिसमें लोगों को दैनिक जरूरत का सामान आटा, दाल, चावल, तेल, मसाला, नमक, सब्जियां आदि उपलब्ध कराई गई। पूजा मिश्रा ने लोगों से बातचीत की और उन्हें सामग्री वितरित करते हुए बताया कि, गुरुकुल का यह कार्य आगे भी सेवा भाव से निरंतर जारी रहेगा।
इस पुण्य कार्य में एसडीएम विनय कुमार सिंह महराजगंज एवं सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी के साथ विद्यालय प्रबंधक आरडी मिश्रा, उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा व विद्यालय के कर्मचारी बेबी सिंह प्रधानाचार्या, अमित पांडे एचओडी, सुरेंद्र कुमार अकाउंटेंट, पूजा अरोड़ा, वेद प्रकाश, अभिषेक वर्मा आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ