कोरोना हारेगा,भारत जीतेगा
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: रायबरेली में एक साथ 33 लोगो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन के बावजूद जो लोग अनावश्यक काम से घरों से बाहर घूमा करते थे, अब उनकी खैर नही। मंगलवार को ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटने के लिए शिवगढ़ पुलिस हाईवे, संपर्क मार्गो एवं गांव कस्बों में दिनभर पेट्रोलिंग करती नजर आई।
आपको बता दें कि, शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह एलाउंसमेंट करके लगातार लोगों से लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं। शासन-प्रशासन एवं शिवगढ़ पुलिस की अपील पर क्षेत्र के जागरूक एवं संभ्रांत नागरिक से अपील करके लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रहे हैं। शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि, लोग धैर्य और संयम से काम ले, कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है।
हम सब मिलकर कोरोना से जंग जीतेंगे। कोरोना हारेगा भारत जीतेगा। शिवगढ़ थाना अध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि, लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। विदित हो कि, बछरावां कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित किए जाने के बाद शिवगढ़ पुलिस ने शिवगढ़-बछरावां थाने के बॉर्डर पर अपना पहरा सख्त कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ