रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने एडीओ पंचायत जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ कोआपरेटिव अभिषेक सिंह के साथ बेड़ारु गौशाला का निरीक्षण कर चारे पानी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में खण्ड विकास अधिकारी को सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली।
आपको बता दें कि, खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि, गौशाला में चारे, पानी की कमी नही होनी चाहिए। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर जावेद आलम को निर्देशित करते हुए कहा कि, समय-समय पर सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें।
इन्सेट......
छुट्टा मवेशियों से किसान त्रस्त
छुट्टा मवेशियों से त्रस्त शिवगढ़ क्षेत्र के किसानों ने खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह से बाहर घूम रहे छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की है। विदित हो कि, शिवगढ़ क्षेत्र में कई गौशालाएं संचालित होने के बावजूद दिनों-दिन छुट्टा मवेशियों की संख्या में बाढ़ आती जा है। छुट्टा मवेशियों से क्षेत्र के किसान त्रस्त हैं।
क्षेत्र के बैंती, गूढ़ा, नेमुलापुर, कुम्भी गांव में घूमने वाले छुट्टा सांडो ने तो किसानों के साथ ही पशुपालकों की नाक में दम कर रखा है। आलम यह है कि, जब कृषक एवं पशुपालक इन्हें भगाने जाते हैं, तो यह उल्टा कृषकों एवं पशुपालकों को ही दौड़ा लेते हैं।

0 टिप्पणियाँ