भूसा ढो रहे पांच किसानों पर मधुमक्खियों के दल ने बोल दिया हमला।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बरहुंआ गांव में भूसा ढो रहे किसानों पर अचानक सारंग मधुमक्खियों के दल ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियो के कोप का भाजन 5 लोग बने, जिन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में सीएचसी इलाज के लिए लाया गया है।
        आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव निवासी संतलाल अपनी पत्नी तारा के अलावा गांव के बाहर तीन चार और लोगों के साथ भूसा की ढुलाई कर रहा था। पड़ोस में जामुन का पेड़ था, जिस पर मधुमक्खियों का विशाल छत्ता लगा हुआ था। अचानक मधुमक्खियां  भड़क गई और उन्होंने लोगों को काटना शुरू किया। कई लोग तो जान बचाकर भाग निकले लेकिन संतलाल 40, धर्मेंद्र 17, तारा 35, कुसुमा 18, जान्हवी 12 को मधुमक्खियों ने घेर कर बुरी तरह काटा।
       लोगों ने धुआं जलाकर मधुमक्खियों को भगाया घायलों को सीएचसी लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ