रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने एडीओ पंचायत जितेंद्र प्रताप सिंह व एडीओ कोऑपरेटिव अभिषेक सिंह के साथ शिवगढ़ क्षेत्र में बनाए गए पांचों क्वारंटाइन सेंटरों एवं आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आपको बता दें कि, शिवगढ़ क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़, श्री शिव कुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इण्टर कॉलेज शिवगढ़, आर.डी.आर.के.पब्लिक स्कूल शिवगढ़, न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कॉलेज भवानीगढ़ सहित कुल 5 विद्यालयों को क्वारंटाइन सेन्टर बनाया हैं। जिनमें से पहले से क्वारंटाइन सेन्टर के रुप में स्थापित केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में कुल 13 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में शहरों एवं महानगरों से आने वाले परदेसियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।
वहीं शिवगढ़ क्षेत्र के गोविंदपुर ग्राम पंचायत में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में तहसील स्तरीय आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। क्वारंटाइन सेंटरों एवं आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के लिए खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने क्वारंटाइन सेंटरों एवं आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

0 टिप्पणियाँ