डॉक्टरों का दावा शिवबरन यादव किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते 3 दिन पहले मुरैनी में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर पर गंभीर रूप से बीमार हुए शिव बरन यादव को जिला अस्पताल से इलाज कराने के बाद छुट्टी मिल गई है। उसे वापस गांव लाकर घर पर ही अलग कमरे में क्वॉरेंटाइन किया गया।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए कठींगर मजरे मुरैनी के रहने वाले शिव बरन यादव के बड़े भाई प्रधान प्रतिनिधि रामबरन यादव ने बताया है कि, 3 दिन पहले गंभीर रूप से क्वॉरेंटाइन केंद्र पर ही बीमार हो जाने के चलते एंबुलेंस द्वारा इसे रायबरेली जिला अस्पताल ले जाया गया था। उसको खांसी जुखाम के साथ मुंह से खून आया था।
विदित हो कि, महराजगंज के चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। बतौर रामबरन यादव ने बताया कि, जिला अस्पताल में तीसरे दिन उसे रोगमुक्त बताते हुए घर ले जाने की इजाजत दे दी गई है। जिससे उसे घर ले आए हैं, और घर पर ही अलग कमरे में उसके रहने की व्यवस्था कर दी गई है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, शिव बरन को तेज बुखार जुखाम की वजह से ऐसा हुआ था।

0 टिप्पणियाँ