लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं
शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र में चार इंटर कॉलेजों में क्वॉरेंटाइन हो रहे लोगों को समाजसेवियों ने फल वितरित किया।
गौरतलब हो कि, प्रधान तौली सत्यवती के पति विनोद धोबी द्वारा विकासखंड क्षेत्र के चार इंटर कॉलेजों में जनता इंटर कॉलेज गूढा, न्यू पब्लिक इंटर कालेज भवानीगढ़, शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इंटर कालेज शिवगढ़ व केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में लगभग 800 शरणार्थियों को खंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह की अगुवाई में समाजसेवी ग्राम प्रधान तौली सत्यवती के पति विनोद कुमार धोबी ने प्रति व्यक्ति दो केला एक संतरा फल का वितरण किया।
इधर केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में भूखे बच्चों को ग्राम विकास अधिकारी अरुण गौतम ने बिस्किट वितरण और दूध की भी व्यवस्था की। विनोद कुमार धोबी ने बताया कि, संतरा फल में कोरोना से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, केला लीवर को ठीक रखता है। इसलिए यह फल शरणार्थियों को वितरित किया है। इस आपातकाल के समय में क्षेत्र के जागरूक युवाओं ने समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेना शुरू कर दिया है। लगातार युवाओं के इस प्रयास से क्षेत्र में जागरूकता का संदेश भी पहुंच रहा है।
फल वितरण कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष शिवगढ़ राकेश कुमार सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, भोलेद्र वर्मा, सीताराम, अंकित अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ