रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर महोली रोड स्थित कैंप कार्यालय मथुरा पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रख उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर चौधरी मानवेंद्र पांडव ने कहा कि, पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से ही आज भारत विश्व की बहुत बड़ी ताकत बना है। आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू को एक ऐसा भारत मिला था, जिसमें सुई तक नहीं बनती थी, लेकिन उनके अथक मेहनत और दूरदर्शिता की वजह से ही भारत आज विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के वरिष्ठ नेता रुस्तम सिंह लोधी ने कहा कि, कि भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 36 परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। जो आज वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। पीएसयू की वजह से ही भारत आज विश्व में अपना स्थान रखता है।
श्रद्धांजलि देने वालों में राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, पुनीत सिंह, हरेंद्र परिहार, गजेंद्र शर्मा, पंकज आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ