रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रदेश सरकार द्वारा अवैध रूप से गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के मामले में कांग्रेस अब प्रदेश सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में आ गई है। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला मुख्यालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में महराजगंज नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष इरशाद आलम की अगुवाई में 1 दिन का सांकेतिक उपवास रखकर प्रदेश अध्यक्ष की नियम विरुद्ध की गई गिरफ्तारी का विरोध किया है। वहीं मांग की है कि, अजय कुमार लल्लू को विना सर्त तत्काल सरकार रिहा करें, अन्यथा प्रदेश भर के लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल देंगे।
आपको बता दें कि, महराजगंज नगर अध्यक्ष इरशाद आलम की अगुवाई में पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मनोज कसेरा, युवा कांग्रेसी नेता प्रिंस वैश्य, पूर्व सभासद व कांग्रेसी नेता शकील गांधी, सभासद नूरुल हसन, सभासद अंकुर गुप्ता, प्रेम साहू, अंकुर जायसवाल, शत्रोहन पासवान पूर्व सभासद, सुंदरलाल वैश्य, राघवेंद्र वर्मा, भंडारी, जितेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मनोज कसेरा के नगर स्थित हाता में 1 दिन का उपवास रखा। जिसका समय 11:00 बजे दिन से सायं 3:00 बजे तक रहा।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष इरशाद आलम ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राष्ट्रीय या प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी आदेश निर्देश दिए जाएंगे महराजगंज की नगर इकाई अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर नेतृत्व के निर्देश का पालन करेगी।
इसी क्रम में युवा कांग्रेसी नेता प्रिंस वैश्य ने कहा कि, कांग्रेस देश के लाखों लाख प्रवासी श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों की नीति प्रवासी मजदूर विरोधी है।
श्री वैश्य ने आगे कहा कि, मजदूरों के हो रहे उत्पीड़न और उनकी परेशानियों को देखकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सर्वप्रथम मजदूरों के हक की बात उठाई थी। जिस पर सरकार वैमनस्यता पूर्ण ढंग से कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर दमन चक्र चला रही है। लेकिन कांग्रेस का इतिहास रहा है कि, वह हमेशा जुर्म और अन्याय के खिलाफ लड़ती रही है, और लड़ती रहेगी। अंत में उन्होंने कहा कि, प्रवासी मजदूरों का केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार दमन दमन कर रही है।
उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि, अगर तत्काल प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की बिना शर्त रिहाई नहीं की गई, तो इसके गंभीर परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेंगे।
वहीं इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शकील गांधी ने कहा कि, सत्ता मद में भाजपा के केंद्र व प्रदेश की सरकारें इस कदर चूर है कि, उन्हें गरीबों मजदूरों की परेशानियां दिख नहीं रही है, और वह उन पर जुल्म ढा रहे हैं। जिसका जवाब समय आने पर जनता खुद देगी।

0 टिप्पणियाँ