रिपोर्ट नहीं आई तो आंखों से निकली गंग-जमुन की धार
---
मिर्जापुर । कभी आसमान की ओर मुंह कर भगवान से प्रार्थना कर रही तो कभी क्वारन्टीन सेंटर में आते-जाते स्वास्थ्य-कर्मियों से आर्त-भाव में बच्चे की रिपोर्ट के बारे में पूछ रही मायूस मां को बुधवार,27 मई का दिन निराश कर गया । सुबह से खुशी के इंतजार में बैठी मां को सांझ होते-होते अभी और परीक्षा बाकी है, का संदेश मिला तो वह फफक पड़ी ।
दर-असल कछवा के पीर खां वार्ड की पॉजिटिव से निगेटिव हुई इस मां के अरमान भी पाजिटिव नहीं निगेटिव मंगलवार को हो गए । मां को तो भले-चंगे की रिपोर्ट मिल गई लेकिन 5 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट नहीं आ सकी थी । उसे भरोसा दिया गया कि वह कल तक इंतजार करे । एक दिन का समय उसे बरस (वर्ष) की तरह लगे । लेकिन कलेजे पर पत्थर रखकर पूरी रात वह सो न सकी । दिन बदलने का इंतजार कर रही थी लेकिन बुधवार को 45 रिपोर्टें तो आई, सब निगेटिव थीं लेकिन उसके कलेजे के टुकड़े की रिपार्ट इसमें नहीं थी । शाम उसे बताया गया कि अभी रिपोर्ट नहीं आई है तो उपझन में पड़कर उसकी आंखों से गंगा-जमुना की धार बह चली । उसे रिपोर्ट आने तक सेंटर में रहना है ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

0 टिप्पणियाँ