नई दिल्ली: दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में भीषण आग लगने से 200 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। झुग्गियों के बीच एक के बाद एक सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची थी। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आपको बता दें कि, दिल्ली के तुग़लकाबाद गांव में आग बुझाने के दौरान दिल्ली साउथ ईस्ट के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया था कि, हमें लगभग 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की कार्रवाई जारी है। अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। बाद में दमकल को कई और गाड़ियां मंगानी पड़ी। इसके बाद आगू पर काबू पाया जा सका।
वहीं दक्षिणी दिल्ली जोन के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एसएस तुली ने कहा कि, तुगलकाबाद गांव में बड़े पैमाने पर लगी आग को बुझाने के लिए करीब 30 फायर टेंडर इलाके में भेजे गए थे। फिलहाल आग अब काबू में है और दमकल के अधिकारी आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। आग की घटना को लेकर एसएस तुली ने कहा कि‘ करीब 30 फायर टेंडर घटनास्थल पर हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। स्थिति पर अब पूरी तरह से नियंत्रण में है।

0 टिप्पणियाँ