रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र से मधुमक्खियों द्वारा इंसानों को हमला कर काटने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मिली सूचना के मुताबिक दो अलग-अलग घटनाओं में मधुमक्खियों ने हमला बोलकर 3 लोगों को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है।
आपको बता दें कि, पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सारीपुर में हुई, जबकि गांव निवासी जगमोहन 60 पुत्र रम्मा एवं जगरानी 45 पत्नी जगदीश गांव के बाहर खलिहान से भूसा ढो रहे थे, तभी पड़ोस में लगे महुआ के पेड़ पर सांरग. मधुमक्खियों के दल ने हमला बोल दिया। पास पड़ोस में काम कर रहे अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। लेकिन शिवरानी और जगमोहन भाग नहीं सके। मधुमक्खियों ने काट काट कर इन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
वहीं दूसरी घटना मोन गांव की है जबकि गांव निवासी मोहम्मद शमीम अट्ठारह पुत्र मोहम्मद अमीन नित्य क्रिया के लिए गांव से बाहर जा रहे थे मधुमक्खियों के दल ने इनको भी हमले का शिकार बनाया और इन्हें भी गंभीर रूप से घायल होने पर सीएचसी लाया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ