शिवगढ़ पुलिस ने 3.5 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: पुलिस ने 3.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
      आपको बता दें कि, शनिवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दरियावगंज-सीवन रोड पर नहर के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह, उप निरीक्षक इंसाफ अली, आरक्षी सत्रोहन लाल, दुलारे लाल ने अभियुक्त अरविंद माली पुत्र शिवदर्शन निवासी ओसाह थाना शिवगढ़ के पास से 2 ग्राम अवैध स्मैक व दूसरे अभियुक्त राजबहादुर सिंह उर्फ गुड्डन निवासी पूरे गुलाब सिंह थाना शिवगढ़ के पास से 1.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर दोनों अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
     पुलिस ने अभियुक्तों के पास से पुलिस 3.5 ग्राम अवैध स्मैक, एक अदद मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन सहित 360 रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने एक राय होकर बताया कि वे दोनों बाहर से स्मैक लाकर बेचते थे। शिवगढ़ पुलिस ने धारा 8/22 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 अभियुक्तों को 3.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
      थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, अभियुक्त अरुणेंद्र माली पर पहले से एनडीपीएस, आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम के तहत शिवगढ़ थाने में तीन मामले दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ