कोरोना फाइटर्स पुलिस और पत्रकारों को किया सम्मानित

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ नहर कोठी प्रांगण में भाजपा के शिवगढ़ मण्डल महामंत्री रवींद्र कुमार शर्मा ने कोरोना फाइटर्स पत्रकार रामजी जायसवाल, बृजेंद्र कुमार पांडेय, सुशील कुमार पांडेय, ललित चौधरी, अंगद राही, विजय कनौजिया सहित पत्रकारों को मास्क एवं सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया। 
      आपको बता दें कि, पत्रकारों को सम्मानित करते हुए रवीद्र कुमार शर्मा ने कहा कि, कोरोना महामारी में पत्रकार साथी अपनी जान की परवाह किए बगैर जान हथेली पर लेकर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। पत्रकारों की बदौलत ही लॉकडाउन के बीच हम सभी को घर बैठे पल-पल की अपडेट एवं सूचनाएं मिल रही हैं। 
      वहीं कोरोना फाइटर्स के समान में आगे आए शिवगढ़ क्षेत्र के शिवली गांव के रामचंद्र सैनी, धर्मेंद्र वर्मा उर्फ कान्हा, विपिन सिंह उर्फ अन्नू सिंह, शिवम सिंह चौहान, मोहम्मद नौशाद मंसूरी उर्फ शानू, अरविंद सिंह, दुर्गेश गुप्ता सहित युवाओं ने महाराणा प्रताप की जयंती पर कोरोना फाइटर्स पुलिस और पत्रकारों को सुरक्षा कवच के रूप में अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
        विदित हो कि, कोविड-19 महामारी में कोरोना फाइटर्स डॉक्टर,पुलिस,पत्रकार अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर कोरोना विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं। ताकि समाज और राष्ट्र सुरक्षित रहें, और पूरा यकीन है कि एक दिन कोरोना पर विजय प्राप्त होगी।कोरोना हारेगा,भारत जीतेगा। युवाओं ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,
महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया। महाराणा प्रताप सिंह ने मुगलों को कई बार युद्ध में परास्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ