रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में जानवर चराने के दौरान दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट की मामूली घटना ने उस समय गंभीर रूप धारण कर लिया जबकि दोनों पक्षों के समर्थन में उनके समर्थक लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के गांव पर चढ़ाई करने के लिए अमादा हो गए, दोनों पक्षों ने आरोप लगाया है कि, उनकी तरफ से लोग घायल हुए हैं। मारपीट के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई। गनीमत यह रही कि, सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, नहीं तो बड़ी वारदात हो सकती थी। पुलिस ने दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, ईशा गंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले सोनू तिवारी पुत्र राम शंकर तिवारी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, वह गाय चराने गांव के बाहर गया हुआ था। तभी बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले नितेश, व धीरेंद्र पुत्र अज्ञात निवासी बावन बुजुर्ग बल्ला ने उसके साथ गाली गलौज किया।
वह किसी तरह जान बचाकर घर भाग आया। जिसके थोड़ी ही देर बाद नितेश व धीरेंद्र के समर्थक सीताराम लव कुश समेत 20/25 लोग गालियां देते हुए उसके घर पर चढ़ आए तथा सीताराम और लव कुश ने उसे लाठियों से मारा।
बचाओ में जब उनकी बहने रुचि व रूबी आई तो हमलावरों ने उनको भी लाठी व डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। इसी दौरान उसके घर वालों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। कि, विपक्ष उसके घर का दरवाजा तोड़ रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रतिपक्ष ही भाग गए।
दूसरी ओर नितेश मौर्य ने सोनू और उसके पिता रामशंकर तथा एक अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देते हुए यह आरोप लगाया है कि, रामशंकर तिवारी ने उसके सर पर प्लास्टिक के डिब्बे से मारा, शेष सोनू और एक अज्ञात व्यक्ति ने भी मारपीट की। सभी चिल्लाकर कह रहे थे कि, वह लोग जिंदा नहीं छोड़ेंगे। घटना में उसे और धीरेंद्र को चोटे आई हैं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, घायल सोनू तिवारी की तरफ से दूसरे पक्ष के नीतेश, धीरेन्द्र कुमार, सीताराम, लवकुश व एक अन्य के विरुद्ध धारा 147/323/504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी ओर से नितेश मोरिया की तहरीर पर सोनू तिवारी, राम शंकर तिवारी व एक अज्ञात के विरुद्ध भी सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ