रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के जाने-माने बर्तन व्यापारी, समाजसेवी देवी प्रसाद वर्मा उर्फ भोलई सेठ 86 का निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे कस्बे और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
आपको बता दें कि, अपने मिलनसार सरल स्वभाव के लिए जाने जाने वाले भोलई सेठ की गणना क्षेत्र भर में एक उदार दानी प्रवृति के लोगों में होती थी, जिनका सोमवार की शाम अपने आवास पर निधन हो गया। उनके निधन पर लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर वर्मा, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, महराजगंज नगर पंचायत के चेयरमैन सरला साहू, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी, युवा सपा नेता सुधीर साहू, पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी, शिव प्रकाश मोदनवाल, ब्यापारी नेता पवन साहू, मनोज कसेरा, प्रिंसू बैश्य, फूल चंद्र साहू सहित बड़ी तादाद में लोगों ने शोक जताया है। उनका डलमऊ के गंगा घाट पर आज अंतिम संस्कार किया गया।

0 टिप्पणियाँ