रजनीकांता अवस्थी
रायबरेली: ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली के जिलाध्यक्ष आशीष पाठक ने युवा समाजसेवी शुभ शर्मा को ब्राह्मण समाज महासभा का जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया है। जिससे शुभ शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
आपको बता दें कि, युवा समाजसेवी शुभ शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष पाठक ने जब मनोनीत करने की विज्ञप्ति जारी की, तो ब्राह्मण समाज के युवा वर्ग में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।
इसी क्रम में अभिषेक शर्मा, अक्षय शुक्ला, अखिल त्रिपाठी, शुभम शर्मा, बिंदु शर्मा, सचिन मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मंजुल तिवारी सहित सैकड़ों की तादात में युवाओं ने हर्ष जताते हुए भगवान परशुराम से कामना की है कि, जिस पद की जिम्मेदारी शुभ शर्मा को दी गई है। वह पूरे मनोयोग से इस दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को उत्तरोत्तर मजबूती प्रदान करें।
उक्त युवकों ने यह भी कहा कि, आशीष पाठक ने जिस प्रकार युवा तेजतर्रार शुभ शर्मा पर भरोसा जताया है। निश्चित रूप से शुभ शर्मा इस पर खरे उतरेंगे। क्योंकि शुभ शर्मा के पास हजारों नव युवकों की संगठित टीम है, जो ब्राह्मण समाज के हित के लिए जी जान से काम करेगें।

0 टिप्पणियाँ