ईद के दिन बाइक में दुपट्टा फंस जाने से घायल हुई 25 वर्षीय सकीना का जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते सोमवार को ईद के दिन बाइक से अपने भाई के साथ असहन जगतपुर जा रही सकीना 25 पुत्री मोहम्मद हनीफ जो दुर्घटना में कल घायल हो गई थी जिसे उपचार के लिए रायबरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
     आपको बता दें कि, उधर महराजगंज पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ