केजीएमयू के दिवंगत डॉक्टर को दी गई श्रद्धांजलि

कोरोना ड्यूटी देने वालों की वार्षिक आय का 25गुणा बीमा हो---
मिर्जापुर। कोरोना महामारी में ड्यूटी देने वालों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग के साथ नगर के रमईपट्टी स्थित स्मार्ट किड्स स्कूल में सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के चिकित्सक डॉ सुनील अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया । इस अवसर पर आमघाट स्थित दक्षिणामूर्ति स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना ने कहा कि मरीजों की सेवा में जान गंवा देने वालों को भूला नहीं जा सकता लेकिन ऐसे लोगों के साथ हादसा होने पर उनका परिवार अनाश्रित न होने पाए, इसका ध्यान जरूर रखा जाना चाहिए ।
   इस अवसर पर आयुष श्रीवास्तव, ऋषिका शुक्ला, महेश चंद्र रावत, रितिका शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, सलिल पांडेय एवं रितिक शुक्ल ने भी अपने अपने संदेशों के माध्यम से कहा कि कोरोना महामारी के शुरुआत से ही ड्यूटीरत लोगों को कुल वार्षिक आय का 25गुणा धनराशि एक मुश्त मिलनी चाहिए । सरकार तत्काल इनका बीमा कराएं।  अंत में दिवंगत डॉक्टर सुनील अग्रवाल की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया ।
                        सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ