रजनीकान्त अवस्थी
रायबरेली: रायबरेली के पूर्व एमएलसी एवं वर्तमान राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ने ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की ओर से कोविड-19 केयर फण्ड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज उनके आवास पर 10 लाख रुपए की चेक प्रदान कर कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में आर्थिक सहयोग किया है।
आपको बता दें कि, ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन (बीआईए) यूपी अवध के पूर्व जमीदारों एवं तालुकेदारों की सवा सौ वर्ष पुरानी इकलौती संस्था है। जिसमें लगभग 450 सदस्य हैं। यह संस्था कैसरबाग बारादरी के साथ ही प्रदेश के सुप्रसिद्ध ‘कॉल्विन तालुकदर्स कॉलेज’ को संचालन कर रही है।
बीआईए के अध्यक्ष मकनापुर के पूर्व सांसद राजा आनंद सिंह हैं, वहीं बीआईए के उपाध्यक्ष तिलोई विधायक एवं तिलोई राजा मयंकेश्वरण सिंह हैं। जिसके संयुक्त सचिव दरियाबाद के कुंवर सर्वेश्वर बली, संयुक्त सचिव नकवी, सचिव कुमार मनीष वर्धन सिंह हैं।
इस मौके पर उपस्थित ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कुंवर सर्वेश्वर बली ने बाराबंकी के देवा मेला कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 5 लाख रुपए की चेक देकर कोरोना वायरस कोविड-19 के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में आर्थिक सहयोग किया।
ज्ञात हो कि, ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन ने कोविड-19 केयर फण्ड में 10 लाख रुपए की मदद करने के साथ ही लॉकडाउन के प्रारम्भ से ही गरीब,असहाय, वृद्धों एवं जरूरतमदों की हर संभव मदद करता चला आ रहा है। बीआईए के पदाधिकारी पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप ने जरूरतमंदों की भूख मिटाने के लिए शिवगढ़ राजमहल में अन्न दान बैंक खोल रखी है। ताकि कोई भूखा न सोने पाए, यही नही राजा राकेश प्रताप सिंह कोरोना फाइटर्स पत्रकारों, पुलिस और समाज के कर्णधारों को मास्क एवं हैंड वास देकर सम्मानित कर चुके हैैं।
कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल में राजा राकेश प्रताप सिंह के साथ ही बीआईए अध्यक्ष राजा आनंद सिंह, उपाध्यक्ष राजा मयंकेश्वर सिंह, संयुक्त सचिव कुंवर सर्वेश्वर बली, नकवी, सचिव मनीष वर्धन सिंह, B.I.A के सचिव कुंवर मनीष वर्धन सिंह, ज्वाइंट सेक्रेट्री श्री तारिक नकवी, असिस्टेंट सेक्रेटरी राय सुरेश्वर बली जो देवा कमेटी के संयुक्त सचिव भी हैं सहित सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मुहिम चलाकर जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद कर रहे हैं। इतिहास इस बात का गवाह है कि, जब-जब देश पर कोई संकट पड़ा ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन ने उस संकट काल में जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद करने के साथ ही राष्ट्रप्रेम की भावना से सरकार का आर्थिक सहयोग किया।

0 टिप्पणियाँ