असम से बस द्वारा आए 11 श्रमिक, मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कस्बे में असम प्रदेश से आई श्रमिकों से भरी बस से अचानक श्रमिक उतरने लगे। देखते ही देखते कस्बे में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रमिकों को बस के अंदर बैठने का निर्देश दिया।
       आपको बता दें कि, रविवार को दोपहर के समय श्रमिकों से भरी बस असम प्रदेश से डलमऊ पहुंची पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे। जब अचानक उस बस से श्रमिक उतरने लगे, उसी समय वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन मामले की सूचना डलमऊ पुलिस को दी गई।
       सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बसों से बाहर घूम रहे, श्रमिकों को बस के अंदर बैठने का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि,  असम प्रदेश से आई बस में 11 श्रमिक डलमऊ के थे। जिनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराने के बाद उन्हें होम क्वॉरेंटाइन रहने के लिए हिदायत दी गई हैं। उन्हे कहा गया कि, अगर 21 दिनों से पहले क्षेत्र में घूमते पाए गए, तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ