दलित बिरादरी के लड़के के साथ मारपीट के मामले में मऊ के दो युवकों पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मोबाइल की दुकान पर बैटरी लेने गए एक दलित वर्ग के युवक को दो लोगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि, जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित करते हुए गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने भुक्तभोगी का मेडिकल परीक्षण कराकर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
       आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के महाबलगंज मजरे सिकंदरपुर गांव निवासी संजय पासी पुत्र रामलखन पासी ने कहा है कि, घटना बुधवार देर शाम की है। जब वह मऊ शर्की गांव निवासी अनुराग सोनी के मोबाइल की दुकान पर बैटरी लेने गया था, तभी अनुराग सोनी पुत्र राम चंद्र सोनी एवं उनके एक अन्य साथी अजय सोनी पुत्र प्रेम चंद्र सोनी ने उसे जमकर मारा पीटा। तहरीर में कहा गया है कि, दोनों युवकों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने गुरुवार की शाम भुक्तभोगी युवक का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ