आयुक्त ने क्वॉरेंटाइन सेंटर व रसोई घर का किया निरिक्षण।। Raebareli news ।।

प्रशान्त शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: रविवार को अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार के द्वारा डलमऊ कस्बे के भागीरथी इंटर कॉलेज के क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद मिली, जिस पर कर्मचारियों की प्रशंसा की।
      उसके बाद डलपार्क के कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन रहे खाने की गुणवत्ता को देखा। जहां खाने की गुणवत्ता भी ठीक-ठाक मिली, तथा रसोई घर में और भी बेहतर भोजन बनाने की बात कही।
      इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, लिपिक शोहराब अली, सुशील गुप्ता, दलवीर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ