आम की फसलों को काफी नुकसान, किसान चिंतित
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली:, रविवार की रात आई आंधी के कारण क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए। वहीं जमकर हुई बरसात ने भी खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। बिजली के भी कई खंभे टूट गए। जिससे पूरी रात अधिकांश गांव में विद्युत आपूर्ति गुल रही। तो वहीं महराजगंज इन्हौना मार्ग पर पेड़ों के सड़क के बीचो बीच आ गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया। इसके अलावा आंधी की वजह से डाल गिरने से एक 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। तो वही दो मोटरसाइकिल सवार भी दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए।
आपको बता दें कि, रविवार की रात चली जोरदार आंधी के चलते क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। जबकि, महराजगंज से इन्हौना जाने वाले मार्ग पर रानी का पुरवा गांव के आगे आम का विशाल वृक्ष धराशाही होकर रोड पर आ गिरा। इससे थोड़ी ही दूर आगे, कैर गांव के पास इसी रोड पर एक विशाल शीशम का वृक्ष धराशाही होकर रोड पर आ गिरा, थोड़ी दूर इससे आगे चलने पर इन्हौना मार्ग पर ही महर्षि बाबा ओरीदास मंदिर के ठीक सामने विशाल शीशम का वृक्ष गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह सुबह बनविभाग के द्वारा प्रयास करके पेड़ हटवाए जाने पर यातायात बहाल हो सका। गनीमत यह रही की कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
इसके अलावा तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र भर में सैकड़ों जगह पेड़ों के गिरने, टीना और छप्परों के उड़ जाने के चलते लोगों को व्यापक नुकसान हुआ है। तो वहीं लगभग चार दर्जन विद्युत पोल भी टूट गए और तार जमीन पर आ गिरे जिससे पूरे विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में घनघोर अंधेरा छाया रहा।
जबकि बेमौसम हुई बरसात से आम के फल टूट गए तथा सूरजमुखी, टमाटर, जेठवा उड़द, पिपरमिंट की फसलों को व्यापक क्षति हुई है। इसी क्रम में गांव कोटवा मदनिया में आंधी के दौरान गिरे आम के फलों को बटोरने गए रामकेश के 12 वर्षीय पुत्र करन के सिर पर डाल टूटकर आ गिरी और वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
इसके अलावा सलेथू गांव के रहने वाले रामबरन 35 पुत्र जगन्नाथ व इंदौरा गांव के रहने वाले वसीम खान 35 पुत्र मोहम्मद खालिद महराजगंज से असनी अपनी बाइकों से घर वापस लौट रहे थे कि, तभी बछरावां रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। जहां खबर लिखे जाने तक उनका इलाज चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ