गुडगांव हरियाणा से बीमारी की हालत में घर लौटे युवक की आनन-फानन हुई मौत।। Raebareli news ।।

बीमारी की हालत में बाइक पर बैठाकर बड़ा भाई लाया था गांव
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मऊ गर्बी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक नीरज यादव जिसे बीमारी हालत में उसके भाई देवराज यादव बाइक से बैठा कर हरियाणा के गुड़गांव से लेकर गांव पहुंचे थे, कि 15 मिनट बाद ही नीरज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका आज सुबह गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवक की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
    आपको बता दें कि, गांव निवासी नीरज यादव गुड़गांव हरियाणा में रहकर वहीं प्राइवेट नौकरी करता था। उसके बारे में बताया जाता है कि, उसकी तबीयत वहां काफी खराब चल रही थी। सूचना मिलने पर उसके बड़े भाई देवराज मोटरसाइकिल से लेकर उसे गांव कल रात लगभग 12:00 बजे घर लेकर पहुंचे ही थे कि, 10 मिनट बाद ही घर में कोहराम मच गया।
      पता करने पर यह जानकारी हुई कि, नीरज यादव की मौत हो गई है। जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आज सुबह गांव के बाहर ही परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
    किस बीमारी से नीरज ग्रस्त था, इस बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ