रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एक दबंग ने प्रसव कराने आई अनुसूचित जाति की आशा बहू को सीएचसी महराजगंज के बाथरूम में घुसकर दुराचार करने का प्रयास करने लगा। आशा बहू के चिल्लाने पर अस्पताल में मौजूद लोग जब उसके बचाव में दौड़े, तो दबंग भाग गया। बात यहीं पर नहीं खत्म हुई, जब आशा बहू ने घर जाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो दबंगों ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। जिससे आशा बहू समेत उसके देवर को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबंगों की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तैनात आशा बहू अपने भाई की पुत्री का प्रसव कराने बीती रात आई थी। आरोप है कि, सुबह 5:00 बजे आशा बहू नित्य क्रिया के लिए बाथरूम गई, तो वहां पहले से मौजूद केतार पुत्र राम लखन निवासी कपूरपुर मजरे जमुरावां पीछे से घुस गया और आशा बहू को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आशा बहू के चिल्लाने पर जब तक लोग दौड़ते केतार वहां से भाग निकला।
घटना से घबराई आशा बहू जब गांव पहुंची तो अपने परिजनों को अभियुक्त के इस कुकृत्य की जानकारी दी। मामला चल ही रहा था कि, आशा बहू का देवर रविशंकर पुत्र संतराम उलाहना देने प्रतिपक्षी के घर गया। तो प्रति पक्षी के परिजनों पुत्ती लाल पुत्र केदार, शिवपूजन पुत्र बैजनाथ ने लाठी-डंडों और सरिया से रविशंकर की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो अभियुक्त वहां से भाग निकले। मामले में आशा बहू की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने केदार यादव पुत्र राम लखन, पुत्ती लाल पुत्र केदार, शिव पूजन पुत्र बैजनाथ के विरुद्ध छेड़छाड़ मारपीट और अनुसूचितजाति/जनजाति एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। किसी को गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं है। अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ