रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के 2 गांव में अलग अलग हुई मारपीट की घटना में दो महिलाओं सहित 3 लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
आपको बता दें कि, पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव जियापुर शिवगढ़ मजरे मऊ गर्बी में उस समय घटी जब कि, खेतों में कांटा फैलाने के मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। पुलिस को दी गई प्रथम सूचना में गांव निवासी विजय कुमार पुत्र धनीराम ने आरोप लगाया कि, उनकी 6 बिस्वा जमीन के किनारे विरोधियों ने कांटे डाल दिए। जब वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ हटाने गया, तो रतीपाल व उनके लड़कों अरुण और पिंटू ने उसकी पत्नी सुनीता को जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं दूसरी ओर से रति पाल की पत्नी सूरशती ने विजय कुमार उसकी पत्नी सुनीता और विनय कुमार के विरुद्ध तहरीर देकर मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दोनों ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
जबकि दूसरी घटना क्षेत्र के नाथ गंज मजरे हलोर में घटी। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी पूर्णमासी पुत्र रामदेव ने आरोप लगाया कि, पुरानी रंजिश को लेकर उनके गांव के श्यामलाल, नन्हू और पुतान ने घर वापस लौटते समय लाठियों से जमकर पीटा। जिससे उसे गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ