आशुतोष सिंह बने करणी सेना भारत के बछरावां विधानसभा के मीडिया प्रभारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के  सामाजिक  कार्यकर्ता  युवा नेता आशुतोष सिंह  उर्फ रंगबाज को करणी सेना भारत का बछरावां विधानसभा का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। जिससे उनके समर्थकों में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है। सैकड़ों युवाओं ने जोश खरोश के साथ आशुतोष  सिंह के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी, तथा मिष्ठान वितरित किया।
     आपको बता दें कि, करणी सेना भारत के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह ने संगठन को जिलेभर में मजबूत बनाने के लिए कर्मठ और ईमानदार युवा वर्ग के लोगों को संगठन में जिम्मेदारी देकर संगठन को सक्रिय बनाने के लिए अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में अमावा ब्लाक के नरई बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले आशुतोष सिंह उर्फ रंगबाज ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बछरावां विधानसभा क्षेत्र का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
      नियुक्ति पत्र में जिला अध्यक्ष ऋषि सिंह ने संगठन की गरिमा व संगठन का सम्मान बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने का निर्देश देते हुए, आशा जताई है कि, करणी सेना में बछरावां विधानसभा के हर गांव में अपना संगठन खड़ा करके काम करेगें।
     उधर अपने मनोनयन की खबर सुनकर आशुतोष सिंह ने जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, जिस आशा और विश्वास के साथ संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उसको वह तन मन धन से पूरा करेंगे, और सैकड़ों की तादात में युवा लोगों को संगठन से जोड़कर पूरे बछरावां विधानसभा क्षेत्र में करणी सेना को अभेद्य किला बनायेगे।
      इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष आशु सिंह उर्फ मंगली, आदर्श सिंह, आकाश सिंह, प्रशांत सिंह, सार्थक सिंह, सत्येंद्र सिंह, आदि सैकड़ों लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पहुंच कर बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ