ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने निकाला कैंडल मार्च, चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मथुरा नगर निगम वार्ड नंबर 37 के पार्षद पाल बघेल के नेतृत्व में महोली गांव जिला मथुरा में कैंडल मार्च निकालकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर अपने 20 शहीद सैनिकों को 2 मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी। 
     इस मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, हमारी सेना का मनोबल कभी कम होने वाला नहीं है। चाहे हम आपको कितनी भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े। आज अपनी सेना के सम्मान में मार्च निकालते हुए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। समिति के नवनियुक्त प्रदेश सचिव पार्षद श्रीपाल बघेल ने कहा है कि, हम  अपने देश की सेना के सम्मान में चीन से निर्मित सामान का बहिष्कार करेंगे।
      इस अवसर पर सत्यदेव शर्मा, अर्जुन पंडित, चंद्र प्रकाश पांडे, विनोद पांडे, ठाकुर महाराज सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गुड्डी प्रधान जी, बिहारी नेताजी, सुनील शर्मा जी, केके ठाकुर, ओमप्रकाश फौजी, प्रेमपाल, सत्यदेव शर्मा, उत्तम चाहर, समीर शर्मा, रमेश मुकदम, हाकिम सिंह बघेल, विज्जो बाना, डॉ हरिकिशन राजपूत, जगदीश बघेल टेंट वाले, जीतू तरकर, तेजवीर बघेल, कोमल हिंदुत्व, अनिल ठाकुर, राम गोपाल बघेल, कृपाशंकर ठाकुर, मुकेश प्रजापति, सौरभ बघेल, पप्पन ठाकुर, अमित चौंखरे, एस पी बघेल, नितिन बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ