प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: कोतवाली पुलिस की टीम ने चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र एवं कारतूस के साथ एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
आपको बताते हैं कि, पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ के पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रही कार्रवाई के अंतर्गत बुधवार को डलमऊ पुलिस टीम द्वारा एक मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गंगा पेड़ा तिराहे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मकनपुररोड से अभियुक्त छोटू उर्फ अली निवासी कस्बा व थाना ऊंचाहार को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर अपराध संख्या 857/2019 धारा 379 भदवि दर्ज है। जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल यूपी 33 AD3723 भी बरामद हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास तलासी के दौरान एक अदद असलहा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुअ संख्या 16/2020 धारा 411 भदवि व धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ