दवा के धोखे विषैले पदार्थ का सेवन करने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग ने दवा के धोखे में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां से उसको प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
     आपको बता दें कि, गांव निवासी सूरज लाल लोहार 70 पुत्र बृजलाल गंभीर बीमारी से पीड़ित था, और आयुर्वेद विधा से इलाज करा रहा था। बीती रात उसने दवा के धोखे में सीसी में रखें विषैले पदार्थ को दवा समझकर पी लिया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।
      परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल फैल गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ