रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गुरुकुल महाविद्यालय पब्लिक स्कूल एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय पुरासी हलोर द्वारा निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। जिसके अंतर्गत आज संस्थान द्वारा तहसील महराजगंज के बछरावां शिवगढ़ तथा महराजगंज ब्लाक की नवप्रसूता महिलाओं का मातृत्व पोषण वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार विनोद कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने किया।
आपको बता दें कि, विद्यालय प्रबंधन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से भी अधिक नवप्रसूता महिलाओं को विद्यालय के निजी वाहन द्वारा व्यवस्थित रूप से लाने व ले जाने के साथ ससम्मान पुष्टाहार वितरण किया गया। जिसमें विकासखंड बछरावां/शिवगढ़ तथा महराजगंज की आशा बहुओं का विशेष योगदान रहा।
ज्ञात हो कि, उक्त कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय प्रबंधक आरडी मिश्र, अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला तथा उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा के अनवर सहयोग व सार्थक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में समस्त सुरक्षात्मक संसाधनों व गतिविधियों का विशेष ध्यान रखते हुए सरकारी निर्देशों का पालन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

0 टिप्पणियाँ