रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के विस्ताली मजरे सलेथू गांव में मुंबई से लौटे एक 18 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें गांव पहुंची। विस्ताली गांव को आने जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। मरीज को रेयान हॉस्पिटल L1 में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। वहीं पॉजिटिव पाए गए युवक के 12 परिजनों को बछरावा के दयानंद डिग्री कॉलेज में पहुंचाकर क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, कल ही महराजगंज क्षेत्र के कई गांव को हॉटस्पॉट मुक्त करने की घोषणा की गई थी, और पूरा ब्लॉक क्षेत्र कोरोना मुक्त हो गया था। किंतु 24 घंटे के भीतर ही सलेथू गांव में कोरोना पॉजिटिव पाई जाने से महराजगंज ब्लॉक एक बार फिर कोरोना के मामले में सुर्खियों में आ गया है।
बताते हैं कि, गांव का रहने वाला 19 वर्षीय युवक विगत 27 मई 2020 को मुंबई से वापस घर लौटा था। कोरोना के संभावित लक्षण पाए जाने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार चिकित्सा कर्मियों का दल लेकर गांव पहुंचे, और पीड़ित के परिजनों को चिन्हित कर 12 लोगों को पुलिस की सहायता से बछरावां दयानंद डिग्री कॉलेज पहुंचा दिया है। जहां उन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया है।
वहीं कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने गांव को हॉटस्पॉट बताते हुए आने जाने वाले सभी रास्तों को बांस बलिया बंधवाकर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है। गांव के रास्तों पर पुलिस का सख्त पहरा बैठा दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ