मिर्जापुर। कोरोना से बचाव के लिए जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ मार्कण्डेय सिंह ने बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के समस्त कार्यलयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवार के लिए निर्माण खंड 2 के अधिशासी अभियंता श्री कन्हैया झा को दवा की दो सौ शीशियां दीं । वहां पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया भी कि 4 गोलियां सुबह खाली पेट 3 दिन तक लोग खाएं । 14 से कम उम्र के बच्चे 2 गोलियां खाएं ।
खाने के एक घण्टे तक कुछ न खाएं और न चाय ही पीएं । श्री झा ने डॉक्टर मार्कण्डेय सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यालय-कार्यालय खुद जाकर लोगों को इस महामारी से बचने के लिए उठाया गया उनका कदम प्रशंसनीय है । इसी क्रम में डॉ मार्कण्डेय सिंह वन विभाग भी गए तथा DFO श्री राकेश कुमार चौधरी को भी 150 शीशियां दीं । एक एक शीशी में लगभग 7-8 लोग दवा खा सकते हैं । इस अवसर पर डॉ अजय पाठक एवं सलिल पांडेय भी थे।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर

0 टिप्पणियाँ