प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: बुधवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव नोडल अधिकारी उदय भान त्रिपाठी ने नेहरू स्कूल कटघर, पंचायत भवन घुरवार और डलमऊ तहसील के साथ ही गंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सरकार के मंशा अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
आपको बता दें कि, नोडल अधिकारी ने बुधवार को सर्वप्रथम नेहरु विद्यालय कटघर पहुंचकर उन्होंने ग्राम प्रधान से दूरदराज से आए श्रमिकों के संबंध में पूछताछ की, और उन्हें हर संभव मदद देने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद नोडल अधिकारी घुरवारा पंचायत भवन में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। जहां पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय लेखपाल के मनमानी कार्यशैली को लेकर शिकायत की।
तो वहीं नोडल अधिकारी ने निगरानी समिति के सदस्यों से पूछा कि, प्रदेशों से आए श्रमिक होम क्वॉरेंटाइन है कि नहीं! जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि, लोग आदेश का पालन कर रहे हैं।इसके बाद नोडल अधिकारी तहसील पहुंचे जहां पर तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की, और उन्हें निर्देशित किया कि, जो लोग होम क्वॉरेंटाइन है उन पर विशेष नजर रखी जाए। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।
इसके पश्चात नोडल अधिकारी गंगा तट पर पहुंचे जहां पर उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि, स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ एकत्रित ना हो और सोशल डिस्टेंस का विशेष तौर से ध्यान रखा जाए। मंदिरों में अधिक लोग न पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने नमामि गंगे योजना के द्वारा बनाए गए घाटों का भी निरीक्षण कर बेहतर साफ-सफाई कराने के लिए अधिशासी अधिकारी अमित कुमार को निर्देशित किया।
इस मौके पर तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार पुष्पक तोमर, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, सोहराब अली लिपिक, सतीश जायसवाल, सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ