रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शासन के दिशा निर्देशों के मुताबिक आगामी 8 जून 2020 से मंदिर एवं मस्जिदों के खुलने का निर्देश शासन द्वारा जारी हुआ है। उसी के मद्देनजर आज महराजगंज कोतवाली परिसर में क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर तथा गुरुद्वारा आदि के धर्मगुरुओं को बुलाकर कोतवाली परिसर में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें सभी को जरूरी दिशा-निर्देश कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह के द्वारा दिए गए।
आपको बता दें कि, कोरोना महामारी के चलते भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए धार्मिक स्थलों पर प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। परंतु अब शासन के निर्देशानुसार 8 जून 2020 से सभी प्रकार के धर्म स्थलों के खोले जाने का निर्देश जारी किया गया है। जिसके चलते आज महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने क्षेत्र के सभी धर्मगुरुओं को बुलाकर एक बैठक आहूत की। जिसमें सभी को जरूरी सुझाव दिए गए।
प्रत्येक धर्मस्थल के अंदर एक बार में एक स्थान पर 5 से अधिक श्रद्धालु ना हो, सभी धर्म स्थलों में प्रवेश से पूर्व हाथों को सैनिटाइज कीटाणु रहित किया जाए, एवं सभी श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था संभव की जाए, सभी लोग मास्क का प्रयोग अवश्य करें, तथा सभी श्रद्धालु एक दूसरे से कम से कम 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार से धार्मिक स्थलों पर भीड़-भाड़ न लगने पाए जैसे जरूरी दिशानिर्देश कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह द्वारा दिए गए। इस मौके पर क्षेत्र से आए सभी धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ