रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीती रात कोतवाली क्षेत्र के पोतराम का पुरवा मजरे मर्दानपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही 4 लोग ने काम से वापस लौट रहे तीन युवकों को लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार करवाया। जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक अशोक रावत ने तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, युवक के भाई दीपक कुमार यादव पुत्र शिव विलास यादव निवासी पहाड़पुर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को पकड़ने के लिए धरपकड़ तेज कर दी है।
कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादी दीपक यादव पुत्र शिव विलास यादव निवासी पहाड़पुर ने कहा है कि, उनका भाई दिवाकर यादव, अभिषेक यादव तथा धर्मेंद्र यादव शटरिंग का काम करके वापस घर आ रहे थे कि, तभी पोतराम के पुरवा मजरे मर्दानपुर गांव के पास पहले से ही घात लगाए बैठे शुभम पुत्र अवधेश निवासी पहाड़पुर, राजा पुत्र धीरेंद्र, रोहित पुत्र नरेंद्र तथा बच्चा सिंह पुत्र सत्रोहन निवासी पोतराम का पुरवा ने रोककर गाली गलौज करने लगे। तीनों युवकों के मना करने पर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। जिसमें तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया तथा हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उपचार चल रहा है।
वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, दीपक कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धारा 308, 323, 504, 506, जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ