छुट्टा सांड़ो के आतंक से ग्रामीण परेशान लगभग आधा दर्जन लोगों पर हो चुका हमला।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गांव राजा कंशपुर में आवारा छुट्टा साड़ का आतंक चरम पर है। विगत 10 दिनों के अंदर आवारा साड़ो ने गांव में घुसकर लोगों को मारने का अभियान जारी कर रखा है। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण इन आवारा सांड़ो के हमले से घायल हो चुके हैं। पीड़ित ग्राम वासियों ने 2 साड़ों को पकड़कर गौशाला भिजवा दिया है। वहीं आज तीसरे साड़ ने गांव में घुसकर पालतू जानवरों का चारा चट करना शुरू किया, जब मकान मालिक ने साड़ भगाने की कोशिश की तो, सांड़ ने पशु स्वामी को ही गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने छुट्टा सांड को पकड़कर बांधा और सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस जनों का कहना है कि, शीघ्र ही पशुपालन विभाग से कर्मचारी आकर गौशाला में ले जाएंगे।
      आपको बता दें कि, ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक इस गांव के आसपास दर्जनों छुट्टा जानवर विचरण कर रहे हैं। जो लोगों की परेशानी का सबब बने हैं। गांव के युवा समाजसेवी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में विजय बहादुर, मोतीलाल, रामनरेश, जंग बहादुर, कमलेश गिरी, राम मनोहर, भोलानाथ आदि ने बताया कि, विगत 1 हफ्ते के अंदर यह साड़ कई लोगों को घायल कर चुके हैं। देखते ही देखते यह आवारा पशु बोई गई धान की बेढ़न, उड़द खेतों में निर्बाध रूप से चरा करते हैं। डर बस इन्हे कोई भगाने नही जाता है। जब कोई ट्रस्ट किसान इन्हें भगाने जाता है तो यह आवारा सांड उस किसान पर हमला बोल देते हैं।
       इसी क्रम में आज सुधीर कुमार 25 पुत्र शिव पूजन के दरवाजे पर जानवरों की नांद में चारा पड़ा था। जिसे आकर यह साड़ खाने लगा। सुधीर ने भगाने की कोशिश की तो सांड ने पलट कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। उनके चिल्लाने पर लोग दौड़े और किसी तरह से सुधीर की जान बची। उन्होंने उसे घेर कर ग्रामीणों के आपसी सहयोग से सांड को चारों तरफ से घेर कर रस्सियों से बांध दिया है।
      इसके उपरांत लोगों ने डायल 112 पुलिस को बुलाया। पुलिस का कहना है कि, पशुपालन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर शाम को गौशाला में भिजवाया जाएगा। वहीं अब तक इसी हफ्ते में दो विशालकाय साड़ को ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पकड़वा कर गौशाला भिजवाया है। आवारा साड़ के आतंक से ग्रामीण खफा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ