बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने जनता के पेयजल की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल मुख्य विकास अधिकारी गोयल से बात करते हुए शिवगढ़ कस्बा स्थित जल निगम की टंकी का पुनः संचालन कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी से बात किया।
गौरतलब हो कि, विगत 3 माह से जल निगम की टंकी से मिलने वाला स्वच्छ जल बंद पड़ा है।क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विष्णु कुमार गोस्वामी, पंकज मिश्रा, राहुल द्विवेदी, अजय कुमार पांडे, ज्ञान सिंह, योगेश सिंह, लवकुश मिश्रा, पवन दीक्षित, सुत्तन सिंह, विजय रावत आदि ने क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया।
जिस पर तत्काल प्रभाव से क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए मुख्य विकास अधिकारी से जल निगम की टंकी की समस्या का निदान कराते हुए शुद्ध पेयजल की सप्लाई बहाल कराने के लिए बात की। मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया।

0 टिप्पणियाँ