भाजपा नेता अतुल सिंह ने दलितों के घर जाकर पीड़ितों के आंसू पोछे।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर ब्लॉक के पूरे झाम का पुरवा मजरे उड़वा में विगत दिनों दीवार गिरने से दलित समाज के दो लोगों की मौत के मामले में गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों के सदस्यों के साथ बैठकर उनका दुख साझा किया। साथ ही आर्थिक मदद भी की। मौके पर ही उन्होंने शासन और प्रशासन के जिम्मेदार लोगों से बात कर पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद तत्काल मुहैया कराने की सिफारिश भी की है। इस मौके पर पीड़ितों का दर्द सुनकर उनका कलेजा भर आया।
    आपको बता दें कि, विगत कुछ दिनों पहले गांव में दीवार गिरने से सतीश कुमार रैदास (20) व दशरथ लाल के साथ ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जिलेभर में कोरोना महामारी के चलते गांव-गांव पहुंचकर निराश्रितों, बेसहारा लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे अतुल सिंह को जब घटना की जानकारी मिली तो वह अपने सहयोगियों के साथ पीड़ितों के घर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
   उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढ़ाढ़स बंधाते हुए कहा कि, मुसीबत की इस घड़ी में वह उन लोगों के साथ खड़े हैं। जो भी उनसे संभव हो पाएगा परिवार के लोगों को वह पूरी मदद कराएंगे।
      इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से भाजपा नेता डीएन पाठक, शैलेंद्र सिंह, युवा नेता दीपू सिंह, वरिष्ठ नेता राम दत्त पांडेय, युवा नेता अरुण सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, विजय यादव, मुन्ना मौर्य, अनिल यादव, अजय गौतम, राकेश मौर्य, मनोज यादव, औसान रैदास, रमेश प्रजापति, बैजनाथ, सरोज, प्रमोद त्रिपाठी, सुनील मौर्य के साथ साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ