कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशील पासी वास्तव में सुपर कोरोनावारियर है-डॉक्टर विचित्र चौधरी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना के इस वैश्विक महामारी के दौरान राजनीतिक लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने जिस प्रकार अपनी जान की परवाह न करते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव घर-घर पहुंचकर निराश्रितों, गरीबों, शोषित, वंचित परिवार के सदस्यों को निशुल्क राशन सामग्री की किटे वितरित की है, वह बेमिसाल काम सुशील पासी ने किया है। वास्तव में सुशील पासी सुपर कोरोनावारियर हैं। यह उद्गार वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेसी नेता डॉ विचित्र चौधरी ने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान व्यक्त किए हैं।
    आपको बता दें कि, महराजगंज स्थित अपने आवास पर बातचीत के दौरान डॉक्टर विचित्र चौधरी ने कहा कि, रायबरेली जनपद कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की कर्मभूमि है, और यहां बड़ी तादाद में गरीब लोग निवास करते हैं। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी पूर्व योजना, रचना के पूरे देश पर जो अचानक संपूर्ण लॉक डाउन लागू कर दिया गया। उससे समाज के मजदूर, गरीब, किसानों, महिलाओं, रोज कमाने रोज खाने वाले तबके के लोगों के सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो गई थी। जिसे सुशील पासी ने सोनिया गांधी के निर्देश पर रायबरेली जिले के ऐसे गरीब और विपन्न परिवार के लोगों को मदद करने का बीड़ा उठाया।
     जिसके लिए सबसे पहले उन्होंने बछरावां विधानसभा को चुना, और उनके साथ घर घर जाकर हजारों परिवारों को निशुल्क राशन किट उपलब्ध कराया। गरीबों ने दिल से सुशील पासी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
    डॉ विचित्र चौधरी ने आगे बताया कि, कई स्थानों पर वे स्वयं सुशील पासी के साथ किट वितरण में गए। वहां का माहौल देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए कि, किस श्रद्धा और विश्वास के साथ गरीब तबके के लोग सुशील पासी के लिए दुआएं कर रहे थे। डॉ विचित्र चौधरी के मुताबिक जब कोरोना महामारी के भय के कारण अधिकांश: राजनीतिक दलों के नेता अपने घरों में दुबके बैठे थे। उस दौरान सुशील पासी दूरदराज के गांव के मलीन बस्तियों में जाकर लोगों को सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राशन सामग्री बांट रहे थे, तथा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और अंगोछा या मास्क लगाकर निकलने तथा समय-समय पर साबुन से हाथ धोने की बात कह रहे थे।
    डॉक्टर विचित्र चौधरी ने आगे कहा कि, सच्चे मायने में देखा जाए तो सुशील पासी वास्तव में सुपर कोरोना वारियर है। जनता के दिलों में उनका विशेष सम्मान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ