कोरोना वारियर्स को हॉटस्पॉट कैर गांव के ग्रामीणों ने किया सम्मानित
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के कैर गांव में 1 माह पूर्व चार लोग कोरोना के पॉजिटिव पाए गए थे। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था। चारों पॉजिटिव पाए गए मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर उनके परिवारजनों जिनकी तादाद 21 थी। उन्हें भी कोरनटाइन कर दिया गया था। इसके बाद गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर आने जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए थे।
आपको बता दें कि, इस दौरान पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बड़े मनोयोग के साथ हॉटस्पॉट हुए गांव के लोगों की मदद में दिन रात एक कर दिया था। बाद में पॉजिटिव पाए गए चारों मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई और सभी क्वॉरेंटाइन किए गए 31 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग ने 21 दिन बीतने के बाद गांव को हॉटस्पॉट मुक्त घोषित कर दिया है, और गांव में फिर से चहल-पहल लौट आई है।
उधर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के सेवा भाव से गदगद ग्रामीणों ने एक संक्षिप्त कार्यक्रम करके क्षेत्रीय पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र चतुर्वेदी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ भावेश कुमार के अलावा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विभाकर शुक्ला, जमुना प्रसाद तिवारी, स्वास्थ्य कर्मी अशोक कुमार सहित सभी पुलिस कर्मियों और जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, ग्राम प्रधान गंगाराम पासी, समाज सेवक श्रीकान्त त्रिपाठी, कालिका प्रसाद उर्फ कुन्नी महाराज तथा वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, शिवाकांत अवस्थी, अंकुर सिंह, आकाश तिवारी, अतुल तिवारी को कैर गांव के कैरेश्वर महादेव स्थान पर फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ साथ सभी कोरोनावायरस को अंग वस्त्र सैनिटाइजर प्रदान करके सम्मानित किया गया।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी श्री चतुर्वेदी ने ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने अंगौछा तथा फेस मास्क लगाने व गांव में खांसी बुखार जुखाम से पीड़ित व्यक्ति की जानकारी प्रशासन को देने की बात कही है।

0 टिप्पणियाँ