केन्द्रीय मंत्री द्वारा भेजी सामाग्री का युवा मोर्चा अध्यक्ष ने किया वितरण।। Amethi news ।।

रजनीकांत अवस्थी
अमेठी: केन्द्रीय मंत्री व अमेठी की सासंद स्मृति ईरानी ने अपने ससंदीय क्षेत्र की जनता की बराबर सुध ले रही है।
      आपको बता दें कि, कोरोना की इस वैश्विक महामारी में उनका, क्षेत्र की जनता के लिए सेवा कार्य जारी है। श्रीमती ईरानी ने लाक डाउन के विभिन्न चरणों में अपने प्रयास से भेजी राहत और वचाव सामाग्री का क्षेत्र में वितरण कराया।
      वहीं लाक डाउन के पांचवे चरण में उन्होंने क्षेत्रिय जनता के लिए उनके स्वास्थ्य रक्षा के लिए माक्स और सेनेटाइजर भेजा है। भेटुवा मंडल में उनके द्वारा भेजे गये माक्स और सेनेटाइजर का भा0ज0 युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा सरूवावां गाँव के बूथ सख्या 15 व 16 पर घर-घर जाकर वितरण करते हुए लोगो से बहुत जरूरी होने पर बाहर निकलने, भीड भाड वाले स्थानों पर जाने से बचने, बार -बार साबुन और सेनेटाजर से अपने हाथ को धोते रहने तथा सोशसल डिस्टेंश का पालन करने का आग्रह किया गया है।
 उनके साथ सहयोग में युवा मोर्चा के राजीव शुक्ल, सत्यम गुप्ता साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ