सशक्त पुलिस बल ने कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शुरू कर दी बैरिकेडिंग लगवा कर निगरानी।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली; थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहा पर कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सशक्त पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगवाकर निगरानी शुरू कर दी है। बीती शाम को ही मेडिकल टीम द्वारा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव की अगुवाई में कोरोना पाजिटिव व उनके परिजन तथा पड़ोसी घरों के लोगों को क्वॉरेंटाइन करने के लिए ले जाया गया था।
     आपको बता दें कि, थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि, कोरोना पॉजिटिव मरीज को रियान इंटरनेशनल कॉलेज रायबरेली भेजा गया है। ब्लॉक मुख्यालय टीम द्वारा 20 लोगों की समिति बनाकर दवा छिड़काव का कार्य शुरू हो गया। 
     गौरतलब हो कि, बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि भवानीगढ़ चौराहे पर हुई थी, जिसके बाद से शासन-प्रशासन अलर्ट हो होते हुए मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। पूरे भवानीगढ़ चौराहे पर सैनिटाइजेशन का कार्य सफाई कर्मियों द्वारा कराया जा रहा है। एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह ने बताया कि, शासन की मंशा के अनुरूप हॉटस्पॉट सहित पूरे भवानीगढ़ चौराहे पर दवा छिड़काव का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जो 15 से 20 दिनों तक अनवरत चलता रहेगा। 
     ग्राम प्रधान संतोष कुमार रावत ने बताया कि, वलियों से मोहल्ले में बैरिकेडिंग का कार्य किया गया है। पुलिस बल तैनात हो गया है। कोई व्यक्ति अंदर प्रवेश ना कर पाए, उसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
      इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी भोलेंद्र कुमार वर्मा, राकेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ