नवागंतुक एसडीएम विनय कुमार मिश्रा के पहुंचते ही गुलजार हुई तहसील।। Raebareli news ।।

लोगों में छाई खुशी की लहर अधिकारी कर्मचारी अधिवक्ता और फरियादी के चेहरों पर देखने को मिली रौनक
चापलूस चांडाल चौकड़ी और दलालों में के चेहरों पर दिखी मायूसी की लकीरें
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लंबे अंतराल के बाद अपने छोटे-छोटे कामों के लिए प्रशासन की मदद के लिए प्रतीक्षारत तहसील महराजगंज क्षेत्र के रहने वाले लोगों को उस समय बहुत सुकून मिला, जब कि नवागंतुक एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने महराजगंज तहसील पहुंचकर अपना कामकाज विधिवत शुरू किया। इसी क्रम में उन्होंने जहां तहसील परिसर का भ्रमण करके विभिन्न पटलों का कामकाज देखा, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं उन्होंने कर्मचारियों को पूरे मनोबल के साथ ईमानदारी से निष्पक्ष होकर काम करने की हिदायत दी। तहसील परिसर का भ्रमण करने के बाद जब वह अपने कार्यालय में वापस आए, तो बाहर खड़ी बड़ी तादात में फरियादियों की भीड़ को देखकर वे रुक गए, और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए एक एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी तथा यथोचित आदेश भी दिया। इनमें कई वह फरियादी भी थे, जो लॉकडाउन लागू होने के बाद से तहसील के चक्कर लगाते लगाते थक गए थे। क्योंकि पुर्वाधिकारी एसडीएम ने कोरोना के भय से लोगों का प्रार्थना पत्र छूने की बात तो दूर, उनसे बात करने में भी परहेज करते थे। लेकिन नए उप जिलाधिकारी श्री मिश्रा का कार्य व्यवहार देखकर लोगों के मुंह से यह जरूर निकला कि, अब हमें न्याय मिलेगा, प्रशासनिक सहायता मिलेगी।
     आपको बता दें कि, पूर्व में तैनात रहे विनय कुमार सिंह की कार्यप्रणाली हमेशा विवादों के घेरे में रही। उनसे ना तो तहसील के अधिकारी, कर्मचारी संतुष्ट थे और न ही अधिवक्ता  न ही न्याय के लिए प्रशासन की चौखट पर गुहार लगाने वाले लोग ही संतुष्ट थे।
    पूर्व उप जिलाधिकारी के बारे में चारों तरफ चर्चा थी कि, वह दलालों की चांडाल चौकड़ी से पूरी तरह घिरे थे। पूरे लॉकडाउन के दौरान जिस कदर एसडीएम का कार्यालय भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा रहा। उससे प्रशासन की बदनामी जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर तक पहुंची थी। परिणाम यह रहा कि, जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना को लॉकडाउन पीरियड में ही विनय कुमार सिंह का तबादला करके एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट के रूप में बैठाने का कठोर निर्णय लेना पड़ा था।
    विनय कुमार सिंह के जाने के बाद तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, भाजपा के नेताओं सहित पूरे क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई थी। 
     वही 24 घंटे उनके इर्द-गिर्द रहने वाले चंद्र चाटुकार दलाल प्रवृति के अराजक तत्वों के घरों में मातम का माहौल रहा। लोगों की खुशी उस समय और बढ़ गई जब कि, जिले की ईमानदार, तेजतर्रार कम उम्र में ही प्रशासनिक दक्षता की बेमिसाल प्रतिभाशाली जिलाधिकारी ने विनय कुमार मिश्रा जैसे सुलझे समझदार और ईमानदार छवि के अधिकारी की यहां नियुक्ति कर दी।
    हालांकि विनय कुमार मिश्रा ने तबादला आदेश पाते ही महराजगंज का कार्यभार ग्रहण कर लिया था। कल यानी 11 जून 2020 दिन बृहस्पतिवार को उन्होंने हॉटस्पॉट घोषित किए गए इसिया गांव का दौरा किया था, और वहां की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया था। आज पूर्वान्ह में ही तहसील परिसर पहुंचकर उन्होंने पूरी तहसील परिसर का निरीक्षण किया। तहसील परिसर स्थित एक-एक कार्यालय के कार्य पटल का गहराई से निरीक्षण किया और अधीनस्थों को शासन और जिलाधिकारी की मंशा के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। इसके उपरांत उन्होंने क्षेत्र भर के भट्ठा मालिकों की बैठक भी ली। 
     इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व पेशकार, नायब नाजिर, संग्रह अमीन, संग्रह सेवक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ